Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर: राजिम में बाबा कुलेश्वरनाथ मंदिर तक पहुंचा महानदी का पानी, कई मार्ग बंद
July 30, 2026Chhattisgarh News: रायपुर: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रदेश की प्रमुख नदियां उफान पर हैं और कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। राजिम धाम में महानदी का जलस्तर बढ़ने से त्रिवेणी संगम स्थित प्रसिद्ध बाबा कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर वर्षों बाद जलमग्न हो गया है। वहीं गरियाबंद, दंतेवाड़ा और रायपुर समेत कई जिलों में सड़क संपर्क और यातायात प्रभावित हुआ है।


